Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


7.2ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 अप्रैल 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने डाहर टोल प्लाजा के पास 7.2ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रमन निवासी गांधी कॉलोनी माडल टाउन के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि माडल टाउन की गांधी कॉलोनी निवासी रमन मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए डाहर टोल प्लाजा के नजदीक स्थित फौजी ढ़ाबा के पास घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम फौजी ढ़ाबा के पास पहुंची तो सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर युवक को कुछ कदमों पर ही काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रमन पुत्र सीताराम निवासी गांधी कॉलोनी माडल टाउन के रूप में बताई।
नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सौरभ जायसवाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके पहनी हुई जींस पेंट की दाहिनी जेब से पालीथीन के अंदर लाल रंगा का पाउडर नुमा पदार्थ मिला। जिसको चेक करने पर मादक पदार्थ स्मैक होना पाया गया। बरामद स्मैक का वजन करने पर 7.2ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह काफी समय से नशा बेचने का अवैध काम कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के थाना माडल टाउन व थाना समालखा में 3 मामले दर्ज है। उक्त मामलों में आरोपी करीब 2 महीने पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह करीब एक सप्ताह पहले 10 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ स्मैक राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची स्मैक को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आरोपी मंगलवार को डाहर टोल टेक्स के पास आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि आरोपी रमन के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments