Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


यूथ कांग्रेस द्वारा जय जवान कैंपेन की शुरुआत.

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 2, 2024 Tags: , , , , ,

भारतीय सेनाओं में सरकार द्वारा 1.5 लाख युवाओं को नौकरी से वंचित कर उनके साथ धोखा किया : शौर्य वीर सिंह कादियान

BOL PANIPAT : आज पानीपत के रेस्ट हाऊस में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मोदी सरकार द्वारा भारतीय तीनों सेनाओं के चयन के बाद 1.5 लाख युवाओं को नौकरी से वंचित करने के विरोध में जय जवान कैंपेन की शुरुआत की गई जिसमें हरियाणा यूथ कांग्रेस की प्रभारी अरुणा  मौजूद रही  वही जय जवान कैंपेन के हरियाणा प्रदेश के संयोजक शौर्य वीर सिंह कादियान ने बताया कि जिस प्रकार से भारतीय सेनाओं में मौजूदा बीजेपी सरकार द्वारा 1.5 लाख युवाओं को नौकरी से वंचित कर उनके साथ धोखा किया है यह सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के युवाओं के साथ धोखा करते हुए अग्निपथ जैसी स्कीम चलाई। जिस कारण आज लाखों युवाओं का सपना एवं हौसला दोनों टूट चुके  हैं जहां हरियाणा प्रदेश के स्टेडियम एवं सड़कों पर सुबह 4:00 बजे हरियाणा का भविष्य हरियाणा के युवा आर्मी में जाने के लिए तैयारी करते थे आज इस मौजूदा बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण सभी युवाओं का हौसला एवं विश्वास टूटता जा रहा है आज देश का युवा अपने सपनों को दबाते हुए प्रगति रास्ते से वंचित होता जा रहा है। देश के युवाओं के साथ कितना बड़ा धोखा और विश्वासघात  यूथ कांग्रेस हरियाणा बिल्कुल भी सहन नही करेगी जिसके विरोध में 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हर गांव हर मोहल्ले के घर-घर जाकर जय जवान कैंपेन के तहत मिस कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर युवाओं की आवाज उठाने का कार्य किया जाएगा। 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच शहीदी स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा। 17 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश के हर कस्बे एवं मोहल्ले के अंदर पदयात्रा कर युवाओं की आवाज उठाने का कार्य यूथ कांग्रेस हरियाणा द्वारा किया जाएगा। आज प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा यूथ कांग्रेस की इंचार्ज अरुणा , जय जवान कैंपेन के प्रदेश संयोजक शौर्यवीर सिंह कादियान , हरियाणा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण राव, (प्रदेश संयोजक) यूथ कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुमित घनघस, पानीपत शहरी अध्यक्ष माधव शर्मा , यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता कुलदीप, एक्स सर्विस मैन सुरेंद्र गॉड , बिजेंद्र शर्मा  मौजूद रहे।

Comments