आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गावँ पल्हेड़ी का दौरा।
– ग्राम अध्यक्ष और ग्राम सचिव को सुखबीर मलिक ने दी जिम्मेवारियां
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू जनसंपर्क के अंतर्गत आज सुखबीर सिंह मलिक और उनकी टीम ने गांव पल्हेड़ी का दौरा किया एवम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी और उनको आम आदमी पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया ।
बढ़ती हुई मंगहाई के दौर मे आपके हक की मूलभूत सुविधाओं के बारे मे जानकारी दी।ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष को बूथ मैनेजमेंट करने के लिए सुखबीर मलिक ने अधिकृत किया. आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी की मूलभूत सुविधाएं लोगों को महंगाई के दौर में पसंद आ रही है। लोग दिल्ली में पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं।
गावँ पल्हेड़ी से राजवीर सिंह पाले राम मिस्त्री राजेश सतीश त्यागी जगदीश त्यागी राजेश शर्मा जय सिंह राकेश प्रमोद पंडित वेद प्रकाश शर्मा एक्स सरपंच कृष्ण पंडित हरविंदर सोनी सत्यनारायण सोनी परमिंदर राजपाल त्यागी रामपाल शर्मा धर्मपाल चमार इकबाल खान प्रवीण शर्मा रामकुमार शिवकुमार सुरेश कुमार रोड जय नवीन शर्मा विनोद शर्मा अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद किया और आने वाले चुनाव में समर्थन देने का वादा किया.लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपनी निष्ठा दिखाई और पार्टी के लिए काम करने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक और उनकी टीम मैं होशियार सिंह प्रदेश सह सचिव राजकुमार मुंडे संदीप मनचंदा उनके साथ थे.

Comments