Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी लोगों की समस्याएं

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at June 26, 2024 Tags: , , , ,

-मंत्री ने फरीदपुर व महमदपुर में 100 के करीब समस्याओं का मौके पर किया निदान
-हर घर में बनेगा शौचालय, आवेदन कर्ता आवेदन करके मेरे संज्ञान में डाले

BOL PANIPAT , 26 जून। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने फरीदपुर व महमूदपुर में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा से जनता का हित सोचती रही है। अनेक योजनाएं क्रियांवित कि गई हैं जिनका लाभ जनता को वर्तमान में मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को हाऊसिंग लोन स्कीम को फिर से प्रारंभ करने का आग्रह किया है ताकि लोन लेकर आम जन अपना रोजगार स्थापित कर सके व अपनी सिथति को मजबूत कर सके। इस योजना के तहत आवेदन कर्ता 1 लाख रूपये तक का लोन कम से कम किस्त भरकर ले सकता है।  
    विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश को समस्याओं से मुक्त करवाने को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम जनता के समक्ष निकलकर आ रहे हैं। आमजन जो समस्याएं लेकर पंहुचता है उनका अधिकारियों के सहयोग से मौके पर निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम से आमजन में खुशी की लहर है। लोग समस्याओं को लेकर पहले अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते थे। अब लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान होता है। अब तक 8 गांवों में इस तरह के खुले दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।
विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2 गांवों के इस कार्यक्रम में 100 के करीब समस्याएं परिवार पहचान पत्र, आधारकार्ड व रोजमरा से जुड़ी हुई प्राप्त हुई। ज्यादातर का प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मौके पर निदान किया गया। पुलिस संबंधित समस्या लेकर सतपाल ने पुलिस विभाग द्वारा उचित कार्यवाही ना करने की शिकायत मंत्री के सामने रख अपना दर्द ब्याखान किया। इस पर मंत्री ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से फोन पर बात की व उनकी समस्या का तत्काल निदान करने का आग्रह किया।
        शिकायत कर्ता कांता व परमजीत ने मंत्री से शौचालय बनवाने की बात कही। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। इसका लाभ आमजन को मिलना चाहिए। उन्होंने इसके सन्दर्भ में सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई व देरी का कारण जाना। उन्होंने अधिकारियों से अतिशीघ्रता से जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए कहा।
    एक अन्य मामले में चिराग योजना के तहत स्कूली छात्र का दाखिला करवाने के लिए मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला डालकर इसका निदान करने के लिए कहा। एक व्यक्ति अमीत ने मंत्री को बलाईंड प्रमाण पत्र बनवाने व दिवयांग दिलबाग ने विकलांग पेंशन बनावाने का आग्रह किया। फरीदपुर के रामस्वरूप ने बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका 27 हजार रूपये बिल आया हुआ है। वे इसे भरने में असमर्थ हैं। इस पर कार्यवाही करने के उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में फरीदपुर व महमूदपुर के 5 ग्रामीणों को मकान संबंधित समस्या को दूर करने का मंत्री ने आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि उनके मकान की दूरदशा को देखते हुए वे इसकी मुरम्मत स्वयं करायेंगे। इसमें अन्य का भी सहयोग लिया जायेगा ताकि लोगों को बारिश के मौसम में समस्या का सामना ना करा पड़े। इस मौके पर सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार टीएस चटठ्ïा, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, पब्लिक हैल्थ के एसडीओ हरविन्द्र शर्मा, बिजली विभाग के एसडीओ नरेन्द्र जागलान, सरपंच किरण दीप कौर महमूदपुर, पार्षद दहिया आदि मौजूद रहे।

Comments