Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


एडीसी पंकज यादव ने ली जिला के विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

-प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का पूरा अधिकार: एडीसी

BOL PANIPAT , 4 मार्च। एडीसी पंकज यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय के द्वितीय स्थल के सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालयों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि आज के युवा देश में एक अहम हिस्सा है। प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश में सरकार चुनने में युवा वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान है।
       पंकज यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नये वोट बनाए जा रहे हैं ताकि आने वाले इस लोकसभा चुनाव में भाग लेने से कोई भी व्यक्ति वंचित न रह सके व अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग कर सके।
        उन्होंने युवाओं से अपील की कि जिन युवाओं ने वोट नहीं बनवाया है वे जल्द ही अपना वोट बनवा लें। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों और विद्यालयों में मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान की प्रति जागरूक किया जाए ताकि वह इस जागरूकता को और आगे तक लेकर जाएं।


Comments