Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


जिले के सभी डिपुओं पर मिलेगा मुफ्त गेहूं: जितेश गोयल.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 18, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 18 जनवरी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सभी राशन डिपुओं पर आगामी आदेशों तक पात्र व्यक्तियों को मुफ्त में गेहूं वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यह गेहूं लाभार्थियों को राशन डिपो पर दो रुपये प्रति किलोग्राम राशन दिया जाता था।
डीएफएससी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह गेहूं पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच अंत्योदय की भावना से हर गरीब की भलाई के साथ-साथ राष्ट्र  को उन्नति की ओर लेकर जाना है।

Comments