Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


RSETI प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 8, 2024 Tags: , , , , ,

चमकते भविष्य की रखिए नींव : शिवानी गुप्ता

BOL PANIPAT :  08  मार्च, जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन बड़ी धूम धाम से मनाया गया  समारोह के मुख्य अतिथि इन्वा सैलून की मालकिन मैडम शिवानी गुप्ता रही विशिष्ट अतिथि संस्थान के निदेशक नीरज मंडल रहे  , विशेष अतिथि रविंदर नांदल  रहे  व मुख्य वक्ता नेचुरल इफेक्ट सैलून से कुलदीप  व संस्थान से अनिल मलिक ,रवि कुमार  , राजकुमार कादियान व नरेंदेर मलिक रहे

परीक्षार्थियों  को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवानी गुप्ता  ने कहा की महिलाएं हों या पुरुष, आज सभी अपने सुंदर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं। खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम दे रहे हैं ब्यूटी पार्लर। जब सभी खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन का काम भी बड़े पैमाने पर होगा ही। यही वजह है कि ब्यूटीशियन की मांग तेजी से बढ़ रही है। आज के फलते-फूलते स्वरोजगारों पर अगर नजर डालें, तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा। जहां तक ब्यूटीशियन बनने की बात है, तो ब्यूटीशियन बनना बहुत आसान है, लेकिन एक अच्छा ब्यूटीशियन बनने के लिए आपको प्रशिक्षण से लेकर अच्छी रुचि और अपने को अपडेट रखने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा ब्यूटीशियन को डिजाइनिंग के हिसाब से सामने वाले को सजाने-संवारने का जितना अनुभव होगा, उसका काम और नाम भी उतना ही होगा।उन्होने लड़कियो पर बोलते हुए कहा की लडकीय किसी भी क्षत्र मे पीछे नहीं है लड़कियो को आत्मविसवासी ओर सावलमभी बनना चाहिए ।

वशिष्ट अतिथि निदेशक नीरज मंडल  ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी और बताया की  स्वरोजगार के क्षेत्र में विकास की असीमित अवसर है इसे अपनाकर आप दूसरों को भी रोजगार मुहैया करा सकते हैं उन्होंने कहा कि RSETI संस्थान से मिले हुए प्रशिक्षण का सदुपयोग  कर अपना रोजगार स्थापित करें उन्होंने RSETI संस्थान के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए कहा कि RSETI संस्थान युवाओं के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभा रहा है जो समाज तथा देश के उत्थान के लिए सराहनीय कदम है जिस तरीके से यहां तकनीकी परीक्षण के अलावा बच्चों के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट  की जाती है उसे संस्कार भरे जाते हैं वह अतुलनीय है।

रविंदर नांदल ने  कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिला का सम्मानित स्थान रहा है मां सरस्वती की  सभी धर्मों में पूजा की जाती है और सरस्वती की ज्ञान की देवी है और ज्ञान विज्ञान से ही रोजगार के द्वार खुलता है इसलिए महिलाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार परक शिक्षा ग्रहण करके न केवल उच्च पदों पर जाना है बल्कि स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर भारत  के सपने को साकार करना है ताकि भारत को विश्व की आर्थिक शक्ति बनाया जा सके

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , संकाय रवि कुमार , नरेंद्र मलिक सहायक  राजकुमार कादियान, अनिल मलिक ,  तरुण मुंजाल , रीना, रविन्दर नांदल ,  इन्वा सैलून से शिवानी गुप्ता , मुस्कान , आरती नेचुरल इफेक्ट सैलून से कुलदीप , कुसुम जसमेर , सेवा दास व लगभग 50 महिलाएं  मौजूद रहे।  

Comments