भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने शहरी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित.
-भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार दे रही पारदर्शी शासन प्रशासन : गजेंद्र सलूजा
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर गरीब युवा,अन्नदाता तथा नारी के चहुंमुखी विकास की चिंता : गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT : 10 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल गरीब ,युवा,अन्नदाता तथा नारी के चहुंमुखी विकास की चिंता कर रहे है। गरीब को सस्ते आवास मिले इसके लिए प्रधान मंत्री आवास योजना मोदी लेकर आए। प्रधान मंत्री अन्न कल्याण योजना लाकर गरीब को चूल्हा जलाने की चिंता से मुक्त किया ।गरीब आदमी को आयुष्मान योजना लाकर इलाज से गरीब को चिंता से मुक्त किया मनोहर लाल ने लगभग सभी को चिरायु योजना लाकर इलाज की सुविधा प्रदान की।
ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बत्रा कॉलोनी, जे के स्कूल, परशुराम धर्मशाला, विकास नगर तथा तहसील कैम्प बारात घर पर में नुक्कड़ सभाओं की सम्बोधित करते हुए कहे । गजेंद्र सलूजा ने कहा की मोदी मनोहर आज तक की सबसे उत्तम खेल नीति लेकर आए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा मोदी ने स्टार्ट अप, मुद्रा योजना लाकर युवाओं के भविष्य उज्ज्वल करने का काम किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र ने नैनो यूरिया, नीम कोटेड यूरिया, तथा सॉइल हेल्थ कार्ड लाकर किसान के विकास के कदम उठाए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक फसल खरीद का रिकॉर्ड बनाया। आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा की मोदी ने उज्जवला योजना लाकर बहनों को धुआं से मुक्त किया। हर घर नल से जल पहुंचाया, तीन तलाक के भय से बहनों को चिंता मुक्त किया।
भाजपा प्रेस पैनलिस्ट देवेंद्र दत्ता ने कहा डी बी टी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े छह से अधिक सेवाएं ऑनलाइन करके स्वच्छ शासन प्रशासन दे रहे है। देवेंद्र दत्ता ने कहा की मोदी ।धारा 370 समाप्त कर भारत में कश्मीर का पूर्ण विलय किया । मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। गजेंद्र सलूजा तथा देवेंद्र दत्ता ने लोगो की समस्याओं को भी सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। गजेंद्र सलूजा तथा देवेंद्र दत्ता का कार्यक्रम में पहुंचने पर गुलदस्ते भेंट कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया।
इन सभाओं में मुख्य रूप से वीरेंद्र तनेजा, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र प्रताप,प्रदीप गोड तथा तथा हरिश कटारिया ,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा,राजेश भारद्वाज , कुलवंत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments