Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद ने क्षत्रीय समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया : राणा


BOL PANIPAT : आज राजपूत धर्मशाला  पानीपत में महाराणा प्रताप अक्षत्रीय सभा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसको राजपूत सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा और सभा के महासचिव यशपाल राणा और युवा प्रधान बृजेश उर्फ पिंटू राणा ने और अन्य कार्य करने के सदस्यों ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर बोलते हुए क्षत्रीय सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा ने कहा है कि हमारे समाज ने पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी को 95% वोट देकर के कामयाब किया परंतु यह इसी पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया और देश और प्रदेश में हमारे को राजनीतिक तौर पर समाप्त करने का भी काम किया राणा ने कहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने195 सीट डिक्लेअर की है उसमें हमारे को सिर्फ तीन सीट दी है और 16 टिकट काट दी गई है दो टिकटें हमने विरोध स्वरूप भाजपा को लौटा दी है उन्होंने कहा है कि राजपूत समाज इस बार देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का पुरजोर विरोध करेगा अगर करनाल व भिवानी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी हमारे समाज को नहीं देती तो हम करनाल लोकसभा सीट पर से संजय भाटिया को टिकट देती है तो हम विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाऐ गे जो की हर गांव और कस्बे में जलाए जाएंगे राणा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने ईडी का इस्तेमाल करके हमारे सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह और अब धनंजय सिंह को जेल भेज करके हमारा घोर अपमान किया है और बृजभूषण सिंह के टिकट काट करके समाज को खत्म करने का कार्य किया है हमारी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील है कि आप अपने मठ मैं जाकर के धर्म ध्यान करें हमारा समाज इस बार दो गुजराती रंगा और बिल्ला को वापस गुजरात भेजने का कार्य करेगा उन्होंने कहा है कि सांसद संजय भाटिया ने सांसद बनने के बाद हमारे किसी भी धर्मशाला करनाल या पानीपत में अपने ग्रांट से कोई योगदान नहीं किया और न ही समाज का कोई कार्य किया और ना ही किसी गांव में जाकर के लोगों की समस्याएं सुनी संजय भाटिया ने हमेशा प्रोपर्टी डिलिंग का कार्य किया और पानीपत के चारों तरफ जो टोल प्लाजा है उनको भी हटवाने का कोई कार्य नहीं किया क्योंकि टोलों से इस व्यक्ति को कमीशन प्राप्त होती है संजय भाटिया ने पिछले पांच वर्षों में करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित कर ली है इस की भी सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए  इस अवसर सर पर बोलते हुए सभा के महासचिव यशपाल राणा ददलाना ने कहा है कि करनाल और भिवानी लोकसभा में हमारे समाज की 200000 वोट करनाल में है और 3 लाख वोट व भिवानी लोकसभा में है हमारा इन दोनों लोकसभाओं पर क्लेम बनता है अगर भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस हमारे को टिकट नहीं देगी हम इनका पुरजोर विरोध करेंगे यशपाल ने कहा है कि चौधरी भजनलाल के समय में हमारे 16 विधायक और आठ मंत्री हुआ करते थे आज बीजेपी ने हमारे समाज को राजनीतिक तौर पर समाप्त कर दिया है इस बार पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का हमारा समाज पुरजोर विरोध करेगा और आने वाले चुनाव में इनका बहिष्कार किया जाएगा इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष ओंकार राणा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट आनंदपाल राणा, संजीव राणा,सुधीर राणा, युवा अध्यक्ष पिंटू राणा, बलराम,मनोज राणा, एडवोकेट सचिन राणा, प्रवीण राणा, जसबीर राणा रविंद्र, तंवर बाबूराम राणा, डॉक्टर साहब सिंह राणा, पूर्वांचल सभा के प्रधान अरुण सिंह राणा, कुशल पाल चौहान, मैनेजर वीरेंद्र राणा, लक्ष्मण राणा, कुलबीर राणा, कर्मवीर राणा, अनूप राणा, भूषण चौहान, भीम सिंह राणा, शमशेर सिंह राणा, अशोक राठौड़, निरंजन सिंह, प्रियव्रत चौहान, टीपी चौहान, विष्णु राणा आदि लोग उपस्थित रहे

Comments