दांतों की समस्याओं की अनदेखी से पाचन संबंधी, बोलने व आत्मविश्वास जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है : डा.मोना मल्होत्रा
BOL PANIPAT : ईश्वर ने प्रत्येक मनुष्य को कई नियामतें प्रदान की हैं। जिसमें मानव शरीर सबसे महत्वपूर्ण है।उसी आधार पर शरीर का प्रत्येक अंग भी महत्वपूर्ण है। जिसे स्वस्थ रखना मानव की सबसे बड़ी कोशिश है।इसी के अन्तर्गत हमारे दांत भी आते हैं। जिन्हें स्वस्थ रखना मानव की ज़िम्मेदारी है।इसी को मद्देनजर रखते हुए आज आर्य समाज मंदिर,मॉडल टाउन में डा. मल्होत्रा मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लीनिक की डा.मोना मल्होत्रा व उनकी टीम द्वारा नारी कल्याण समिति रजि के तत्वाधान में दांतों का निशुल्क जांच कैंप लगाया गया।
डॉ.मोना मल्होत्रा अपने स्व. पति डॉ प्रशांत मल्होत्रा की याद में हर वर्ष दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करतीं हैं। इस बार उनकी आठवीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में बारह जनवरी को लगाया गया ।
जहां सभी उपस्थित मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
नारी कल्याण समिति द्वारा किए गए इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से समिति की प्रधान कंचन सागर, सचिव ज्योतिका सक्सेना, प्रोजेक्ट चेयरमैन कंवल सोईजी ,को चेयरमैन ज्योति रहेजा ने मुख्य भूमिका निभाई।
प्रोजेक्ट के दौरान समिति की प्रधान कंचन सागर ने कहा कि शरीर के अन्य अंगों के साथ दांत भी हमारे शरीर में मुख्य भूमिका निभाते हैं।जो हमारे भोजन को चबाने व पचाने में सहायक है। हमारे चेहरे को आकार देने और आत्मविश्वास से मुस्कुराने के लिए सहायक है।
डॉ.मोना मल्होत्रा ने समझाया कि दांतों की समस्याओं की अनदेखी से पाचन संबंधी, बोलने व आत्मविश्वास जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इससे गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए इनका समय समय पर चेकअप अति आवश्यक है।उन्होंने आगे कहा कि ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर मसूड़ों की ओर झुकाना चाहिए और हल्के, गोलाकार स्ट्रोक (हलके हाथ से घुमाते हुए) से करना चाहिए।
दांतों की बाहरी, अंदरूनी और चबाने वाली सभी सतहों को साफ करना आवश्यक है ।
प्रोजेक्ट चेयरमैन कंवल सोईं और को-चेयरमैन ज्योति रहेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि
नमक, बेकिंग सोडा, नींबू के छिलके, लौंग का पाउडर जैसी चीजें दांतों को सफेद करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन इनका प्रयोग सावधानी से करें और ज्यादा इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह इनेमल (दांतों की परत) को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हमारी समिति इन सबके लिए हर पल अग्रसर है।कई वर्षों से यह समिति असहाय व गरीब लोगों की मदद के लिए तन-मन-धन से समर्पित है।
नारी कल्याण समिति की ओर से प्रधान कंचन सागर ने डॉ.मोना मल्होत्रा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस प्रोजेक्ट में ज्योतिका सक्सेना, ज्योत्स्ना गर्ग, कंवल सोई ज्योति रहेजा,सुमन शिंगला, रमेश बुद्धिराजा,शोभा गोयल, सुनीता गुलाटी आदि शामिल रहीं।
यह जानकारी समिति की उपाध्यक्ष ज्योत्सना गर्ग ने दी।

Comments