खेतों से जीरी चोरी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 मार्च 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने खेतों से जीरी चोरी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को चौटाला रोड पर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इस्लाम उर्फ काला निवासी सुनेहटी शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी कामिल निवासी पठेड़, फुरकान निवासी सुनेहटी शामली यूपी, वकील निवासी थर्रा सोनीपत व फरार अपने भाई रियासत उर्फ भूरा के साथ मिलकर खेतों से जीरी चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी इस्लाम उर्फ काला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने खेतों से जीरी चोरी करने वाले गिरोह का दिसम्बर 2023 में पर्दाफास कर गिरोह के सरगना आरोपी कामिल निवासी पठेड़, फुरकान निवासी सुनेहटी शामली यूपी व वकील निवासी थर्रा सोनीपत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी इस्लाम उर्फ काला व रियासत उर्फ भूरा निवासी सुनेहटी शामली यूपी के साथ मिलकर आसन कला, ब्रहामण माजरा, मांडी, जौंधन कला व बुड़शाम गांव के खेतों से जीरी चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। जीरी चोरी की वारदातों बारे थाना मतलौडा में एक, थाना इसराना में तीन व थाना समालखा में एक अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व चोरीशुदा 25 क्विंटल जीरी बरामद कर तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments