Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


अपने ही पार्टनर के साथ 45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 7, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स के डेवेल्पर्स पर अपने ही पार्टनर के साथ 45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के करीब सवा 4 महीने बाद दो सगे भाइयों में से एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी संजय गुप्ता निवासी एल्डिको पानीपत को शनिवार दोपहर बाद पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया । आरोपी को  कोर्ट से 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है । 

करीब सवा 4 माह पहले SP को दी शिकायत में अतर चंद ने बताया कि वह बाबरपुर मंडी का रहने वाला है। मेसर्स रियल हाइट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। उनकी कंपनी में दो सगे भाई संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता निवासी एल्डिको पानीपत में भी शेयर होल्डर व पार्टनर हैं। अतर चंद ने बताया कि उनके, उनकी फर्म और अन्य परिवार के सदस्यों के नाम 10.58 एकड़ जमीन सेक्टर 40 गांव शिमला मौलाना जिला पानीपत में थी। इस पर वह नई कंपनी के माध्यम से अफॉर्डेबल ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी का विकास करना चाहते थे। प्रोजेक्ट में संजय गुप्ता व राजेश गुप्ता ने रुचि दिखाई और अपने 25% हिस्से के 8 करोड़ निवेश करने के लिए सहमत हुए।

अफॉर्डेबल ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी का विकास करने के लिए उपयोग कुल जमीन को और अपनी रियल  हाइट्स  डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत करा दिया। अगस्त 2017 में दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से की निवेश राशि 8 करोड का भुगतान करने की एवज में अपनी निजी फर्म महालक्ष्मी प्रॉपर्टीज के खाते से पोस्ट डेटेड चेक जारी किए। 2018 में उपरोक्त कंपनी में अत्तर चंद के हिस्से की संपत्ति, शेयर होल्डिंग व कंपनी का समस्त व्यापार खरीदने के लिए ऑफर किया। फरवरी 2018 में आरोपियों ने एक एग्रीमेंट लिखा, इसमें अत्तर चंद और अपनी अन्य भूमि से प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण की सामग्री लाने व ले जाने के लिए रास्ता प्रयोग करने के बारे में था। उपरोक्त आरोपियों ने पांच छह माही किस्तों में अतिरिक्त 60 करोड़ का भुगतान अग्रिम चेक करने बाबत जारी किया।

आरोपियों ने अपनी पहली किस्त समय पर दे दी। अगली किस्त वे समय पर नहीं चुका सके। इस पर एग्रीमेंट के अनुसार ब्याज लग कर कुल राशि 9 करोड़ 73 लाख 20 हजार हो गई। इस राशि के चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। बाउंसिंग चेक का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

पानीपत में हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स के डेवेल्पर्स पर अपने ही पार्टनर के साथ 45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के करीब सवा 4 महीने बाद दो सगे भाइयों में से एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आरोपियों ने इसके बाद किसी भी किस्त का भुगतान नहीं किया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि एग्रीमेंट के हिसाब से आरोपियों ने लगभग 45 करोड़ रुपए की अतर चंद से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों संजय गुप्ता व राजेश गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

Comments