Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को चंडीगढ़ बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 23 मार्च 2024, क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के झांसे में लेकर समालखा निवासी युवक से 49740 रूपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी संजय निवासी नंगली विहार दिल्ली से बैंक खाते की कीट खरीदकर गिरोह के अन्य साथी आरोपियों को 11 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। 

गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व ठगी गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने साइबर ठगी की उक्त वारदात का बीते दिनों पर्दाफास कर गिरोह के आरोपी संजय निवासी नंगली विहार दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसकी कॉलोनी का रितेश साइबर फ्राड का काम करता है। आरोपी संजय ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में आईडीएफसी बैंक की अपने खाते की चैक बुक व डेबिट कार्ड रितेश को 11 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था। 3 हजार रूपए नगद लेकर दोनों के बीच बाकी पैसे बाद में लेने की बात तय हुई थी।

पुलिस ने आरोपी संजय के कब्जे से खाते में प्रयोग मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी रितेश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

 इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया किआरोपी रितेश साइबर ठगी के अन्य मामले में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद था। थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम आरोपी रितेश को पूछताछ के लिए शुक्रवार को जेल से प्रोडक्डशन वारंट पर लेकर आई।

थाना साइबर क्राइम में समालखा के बेनीवाल मोहल्ला निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत में ई रिक्शा डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। 26 जून 2023 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर बात कर रहे युवक ने अपने आप को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से होने बारे बताया। युवक ने झांसे में लेकर उसके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी लेकर 49740 रूपये की ट्रांजेक्शन कर फोन कट कर दिया। उसको बाद में पता चला आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 49740 रूपये की ठगी कर ली। थाना साइबर क्राइम में सुनील की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

Comments