Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


कटर से हमला कर गंभीर चोट मारने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जून 2024, थाना शहर पुलिस ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में घर के बाहर युवक पर कटर से हमला कर गंभीर चोट मारने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महबूब आलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि प्रारं​भिक पूछताछ में आरोपी महबूब आलम ने कटर से हमला करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद के रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना शहर में बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वकील है। 19 मई को उसके घर के गेट के आगे एक युवक ने बाइक खड़ी कर दी। उसने युवक को बाइक हटाने के लिए कहा तो बदतमीजी करने लगा और बाइक हटाने से मना कर दिया। उसने ऐसा करने से मना किया तो युवक ने कटर से हमला कर दिया। युवक उसकी कोहनी, कंधे व कान के नीचे गर्दन पर कटर से हमला कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। आरोपी ने जान से मारने की नियत से हमला किया है। थाना शहर में दीपक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments