Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई: “ऑपरेशन आक्रमण”

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 31, 2024 Tags: , , , , ,

– पानीपत पुलिस की 77 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 66 आरोपी किए गिरफ्तार.

-अवैध 2 देसी पिस्तौल, 243 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब, 440 ग्राम सुल्फा, 73 ग्राम स्मैक, सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपियों से 19310 रूपये की नगदी व चोरीशुदा 2 बाइक व 1 ट्रैक्टर बरामद.

-6 पीओ, 3 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार 

-इसके साथ ही लेन ड्राईविंग के 291 वाहनों के चालान किए

BOL PANIPAT : 31 मार्च 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए 31 मार्च को रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दबिश  देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 66 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 77 टीमें गठित कर जिसमे कुल 287 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें रविवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश  देते हुए गैर कानूनी कार्यों व आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के तहत 17 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत 17 अभियोग दर्ज किए गए इनसे 243 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, सट्टा खाईवाली कर रहे 6 आरोपियों को दाव पर लगी 19310 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर गैम्बलिग एक्ट के तहत 6 अभियोग दर्ज किए, 3 आरोपियों को 73 ग्राम स्मैक व 440 ग्राम सुल्फा सहित  गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 3 अभियोग दर्ज किये, 2 आरोपियों को 2 अवैध देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत 2 अभियोग दर्ज किये। 6 पीओ व 3 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार किये।

इसके अलावा चोरी व अन्य पुराने आपराधिक मामलों के 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लेन ड्राईविंग के 291 वाहनों के चालान किए।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments