बैंक की दीवार तोड़ चोरी का प्रयास. अंदर लगा कैमरा तोडा .
BOL PANIPAT : मतलौडा 08 सितम्बर (कविता): थाना क्षेत्र के सिंक बैंक की दीवार तोड़ कर चोरो ने चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल हो सके। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बीते मंगलवार को शाम 5 बजे बैंक को ठीक से बंद करके गए थे। बुधवार सुबह बैंक पहुंचा तो देखा की बैंक की पीछे की दीवार में लगी खिड़की के निचे से दीवार तोड़ कर चोरो ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो सके और बैंक के अंदर लगा एक कैमरा तोड़ दिया। बैंक में लगे कैमरे में चोरों की फुटेज साफ नजर नहीं आ रही। जिससे चोरो की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments