एसडीएम इसराना एवं इसराना विधानसभा की सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्योति मित्तल ने मतदान केंद्रों का दौरा कर अवलोकन किया और आवश्यक सुधारों हेतु दिशा निर्देश दिए।
BOL PANIPAT : इसराना 11 अप्रैल–एसडीएम इसराना एवं इसराना विधानसभा की सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्योति मित्तल ने वीरवार को मतलौडा, इसराना, भंडारी, पाथरी, अलुपुर के राजकीय स्कूलों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अवलोकन किया और इनमें आवश्यक सुधारों हेतु दिशा निर्देश भी दिए।
ज्योति मित्तल ने कहा कि जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट्स एप व सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर विभिन्न जानकारी अभी हासिल की जा सकती हैं।
इसराना विधानसभा की एआरओ एवं एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि यह चुनाव का पर्व देश का पर्व है इसलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदान में भाग लेना चाहिए ताकि इसराना विधानसभा की मतदान की प्रतिशत्तता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके।

Comments