कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल ने स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : आई बी पीजी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने भिन्न-भिन्न विषयों को अपने विचारों के माध्यम से कविता के रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने मातृभक्ति, पितृ भक्त व देशभक्ति पर अपने विचार साझा किये व कविता के माध्यम से बताया कि मां की तरह पिता भी अपने बच्चों का भविष्य बनाने में कड़ी मेहनत करता है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया ।प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है ।इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों का रचनात्मक विकास होता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल ने, द्वितीय स्थान सोनम व प्रीति ने व सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.कॉम प्रथम वर्ष की मेंटर साक्षी मुंजाल द्वारा किया गया।

Comments