Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 21, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज दिन रविवार 21 अप्रैल 2024 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति में मासिक बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दानवीर पूर्व  निगम पार्षद विजय जैन रहे. मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगरा व वेद बांगा ने किया और इस अप्रैल मास में जिन सभी सदस्यों का जन्म दिवस आता है उन सभी को मान व सम्मान दिया गया और जन्म दिवस मनाया गया और जो समिति में नए सदस्य बने उनका भी महान व सम्मान किया गया महामंत्री ओम ढींगरा ने बताया की वरिष्ठ नागरिक को कभी भी पारिवारिक या सामाजिक कहीं पर भी कोई भी कठिनाई आएगी उसमें हमारे वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सदैव उसे सदस्य के साथ सहयोग के लिए तैयार रहेगी और मुख्य अतिथि   विजय जैन ने बताया कि मुझे आज यहां आकर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अंदर बहुत ही अच्छा लगा और मैंने पहली बार यह देखा कि यहां पर सभी जो कि बुजुर्ग सदस्यों के जन्मदिवस मानते हैं और भी यहां पर कई कई खेल के कार्य किए जाते हैं मुझे इस सभी कार्यों को देखकर के बहुत ही अच्छा लगा और भविष्य में भी अगर मेरी किसी सहायता की वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति को जरूरत होगी तो मैं सदैव हाजिर हूं समिति के अंदर हर मांस शुगर व बीपी का कैंप भी लगाया जाता है वह अन्य समाज सेवा के कार्य भी किए जाते हैं ओम ढींगरा ने बताया कि की बुजुर्गों के अंदर इतनी शक्ति है सरकार के द्वारा ऐसे ऐसे उनका अधिकार दिए गए हैं उनको हर समय उपयोग किया जा सकता है कहीं पर भी आप जाएं वहां पर वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से एक लाइन लगी होती है उसे लाइन में अलग करके सभी कार्य किया जाए और समिति के सदस्यों से समिति के और अधिक सुचारू चलाने के लिए सुझाव मांगे गए जिसमें ओमप्रकाश, मनोहर लाल, बलजीत राय आदि सदस्यों ने अपने विचार रखें आज के कार्यक्रम में इंद्र सिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी उपेंद्र दुआ हरीश खुराना देशराज चुघ, राम कटयाल, बलजीत राय आदि सदस्य उपस्थित रहे 

Comments