लोकसभा आम चुनाव 2024: 29 अप्रैल से 6 मई दिन तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जा सकेंगे।
BOL PANIPAT , 29 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया के तहत सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल दिन सोमवार को आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश मे अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया का कार्य शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतानुसार 29 अप्रैल से 6 मई दिन तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी प्रात: 11 बजे से सांय 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकता है तथा नामांकन का कार्य उपायुक्त कार्यालय करनाल प्रथम तल सेक्टर 12 में होगा।
उन्होंने बताया कि मंगलवार 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी जबकि गुरुवार 9 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे तथा इसी दिन बाद दोपहर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 मई दिन शनिवार को प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होंगे तथा 4 जून दिन मंगलवार को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Comments