Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


हवाई फायरिंग करने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 12 एनएचबीसी कॉलोनी में हवाई फायरिंग करने मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिवा निवासी शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि सेक्टर 12 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रिंस पुत्र शंभू ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उझा गांव निवासी उसका दोस्त जतिन शहर में ई रिक्शा को सवारियों में चलाता है। 23 मार्च की देर शाम वह भी जतिन के साथ ई रिक्शा चलाने गया था। रात भर सवारी ढोने के बाद सुबह करीब 3:20 बजे जतिन ने उसको एनएचबीसी में छोड़ने के लिए नवाकोट गुरूद्वारा के पास ई रिक्शा रोकी तो उनको गली में मुंह पर कपड़ा ढके दो लड़के पीठू बैग लिये खड़े दिखाई दिये। लड़को से खड़ा होने का कारण पूछा तो वह गाली गलौच करने लगे। उसने टेंपू से डंडा उठाया तो दोनों लड़के गली में भाग लिये। पीछा किया तो उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। डर के मारे वह ई रिक्शा को रोककर छुप गए। दोनों आरोपी हवाई फायर कर हथियार सहित मौके से फरार हो गए। प्रिंस की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम ने गत दिनों वारदात का पर्दाफास करते हुए आरोपी रिहान निवासी शामली यूपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने शामली निवासी अपने साथी आरोपी शिवा पुत्र सोमबीर के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी रिहान के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार बरामद कर पूछताछ बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी शिवा की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी शिवा को रविवार देर शाम मित्तल मैगा माल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी रिहान के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments