Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


635 ग्राम गांजा सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सनौली रोड पर एक नशा तस्कर को 635 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हर्षित उर्फ हर्ष निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर शिव चौक के पास मौजूद थी।  टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि गांधी कॉलोनी निवासी हर्षित मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। हर्षित कुछ देर में मादक पदार्थ लेकर पैदल वार्ड नंबर 9 से सनौली रोड की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सनौली रोड पर भीमगोडा मंदिर चौक के नजदीक नाकाबंदी कर संद्विगधों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक संदिग्ध किस्म का युवक हाथ में प्लास्टिक की थैली लिए वार्ड नंबर 9 की ओर से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हर्षित उर्फ़ हर्ष पुत्र विनोद निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पानीपत अस्तित्व पाराशर की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 635 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया की वह पानीपत आसपास के क्षेत्र में गांजा बेचकर शार्टकट तरीके से पैसे कमाना चाहता  था। आरोपी ने पूछताछ में उक्त गांजा शेरू नाम के एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments