Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


मां का सम्मान केवल इस दिन ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए: जय श्री गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 10, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. एल स्कूल में कक्षा प्रथम से पांचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा  मातृ दिवस  का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी पालीवाल रही। विशेष अतिथि में  अक्षय ढींगड़ा , रूपा नंदवानी , सोनाली नागपाल , मीना मिगलानी  रही। प्रबंधक कमेटी के  कार्यकारिणी सदस्य एल. एन. मिगलानी तथा स्कूल के प्रबंधक  युधिष्ठिर मिगलानी  उपस्थित रहे। जज की भूमिका आए हुए अतिथि अक्षय ढींगड़ा , रूपा नंदवानी , सोनाली नागपाल , मीना मिगलानी , सरिता नारंग  तथा सुनीता मुंजाल   ने निभाई। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत रोली चंदन लगाकर  किया गया तथा पौधे और शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ज्योत प्रज्‍ज्‍वलित द्वारा किया गया। कक्षा चार के तनिश ने अपनी कविता द्वारा मां की महत्ता का वर्णन किया। बच्चों की माताओं द्वारा डॉक्टर, अध्यापक तथा एयर होस्टेस का किरदार निभाया। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। सानवी तथा रूबी शर्मा  ने यशोदा तथा श्रीकृष्ण के प्रेम को दर्शाते हुए बहुत सुंदर प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभागार तालियों से गूंज उठा। मां प्रिया ने बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया।  विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मां पर एक बहुत ही सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसे देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए। माताओं को 1 मिनट खेल खिलाकर उन्हें उनका बचपन याद दिलाया गया। 

मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी पालीवाल ने अपने भाषण में मातृ दिवस की बधाई दी और कहा कि हमें प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। दुर्गा अष्टमी में दी जाने वाली वस्तुएं भी प्लास्टिक की न हो। अगर हम इसका प्रयोग न के बराबर करेंगे तो हम कई बीमारियों से बच जाएंगे।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने  आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मां के महत्व पर छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि मातृ दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उनकी महान भूमिका को सलाम करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मां की महिमा बताते हुए कहा कि मां के पास अधिक जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें वह बिना थके, बिना रुके निभाती है। अतः मां का सम्मान केवल इस दिन ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए। सभी प्रतिभागी माताओं को उपहार तथा टैग देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन  रिया व  विद्यालय की नन्‍हे-मुन्‍ने बच्चों दिवांश व पाखी  द्वारा किया गया।

अंत में आई. बी. एल प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्य व अध्यापक वर्ग की तरफ से मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

Comments