Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चों के लिए तनाव मुक्त जीवन पर चर्चा  से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक  स्कूल  के प्रांगण में  प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग की अनुमति से बच्चों के लिए तनाव मुक्त जीवन पर चर्चा  से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृपाल आश्रम से संबंधित Govt. College के प्रोफेसर राजेन्द्र अरोड़ा , नीरू मुटनेजा , पूजा गुलाटी एवं रोहित चावला उपस्थित रहे। इस  सभा में विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी व  प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग  ,उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा तथा सहयोगी अध्यापक गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम कक्षा नौवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए था जिसमें राजेंद्र अरोड़ा ने मानसिक तनाव से मुक्ति के बहुमूल्य उपाय बताए। तनाव क्यों होता है? अपने दिनचर्या को सही रखकर हम मानसिक और शारीरिक तनाव से स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। तनाव किसी मुश्किल घटना के प्रति एक स्वचालित, शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया है। जिन्दगी में जब भी कामयाबी की बात करते हैं तो हमारे अंदर आत्‍मविश्‍वास होना जरूरी है और यह तनाव मुक्त होकर ही संभव है। एक पेड़ का उदाहरण देकर उन्‍होंने आत्‍मिक ज्ञान के विषय में बताया कि किस प्रकार एकाग्रचित्त होकर हम आत्मा को प्रभु की ओर अग्रसर कर सकते हैं। मन और शरीर को ध्यान अभ्यास करके हमारे मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार दूर होंगे और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। पूजा गुलाटी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच बोलना, प्यार से रहना और बड़ों का आदर करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने राजेंद्र अरोड़ा को  तथा ‍प्रधानाचार्या ने पूजा मुटनेजा को शाल देकर सम्मानित किया।  मंच संचालन महक ने किया। 

Comments