लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर पीओ को दिया ईवीएम प्रशिक्षण
-अधिकारियों को मोकपोल के लिए पहुंचना होगा समय पर: तहसील निर्वाचन
-बीआरसी विक्रम सहरावत ने ईवीएम का पीओ को दिया प्रशिक्षण
-हर प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण है जिले के सभी मतदान केन्द्र।
BOL PANIPAT : 16 मई। लोकसभा 2024 के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में पोलिंग ऑफिसर (रिर्जव) को चुनाव के दौरान भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। पोलिंग ऑफिसर को ईवीएम की बारिकियों से अवगत कराते हुए बीआरसी विक्रम सहरावत ने बताया कि पोलिंग से एक दिन पूर्व भी अंतिम रिहर्सल होगी जिन अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई वे समय पर पहुंचे व ईवीएम की जानकारी लें। उन्होंने बताया कि रिहर्सल वाले दिन बूथ के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में कुछ न कुछ नया होता है। हमें ईवीएम से जुड़ी जानकारी के बारे में किसी भी प्रकार की शंका नहीं बरतनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि ईवीएम हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे कोई भी जरूरी कार्य हो उसके बाद भी पुलिस की उपस्थिति में ईवीएम को अकेला न छोड़े। समय पर मतदान केन्द्र पर पहुंचे व मोकपोल का हिस्सा बने क्योंकि बगैर मोकपोल के चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने इस दौरान पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम से जुड़ी शंकाओं का भी निदान किया। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोलिंग वाले दिन पार्टियों के मतदान केन्द्र पर विशेष प्रबंध किए गए है। पानी से लेकर शौचालय तक की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को शुभ कामनाएं देते हुए जिम्मेदारी पूर्वक अपनी डयूटी निभाने की अपील की।

Comments