Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चुनावी डयूटी देने वाले कर्मचारियों को फार्म 12डी भरना अनिवार्य.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT , 16 मई। लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत चुनाव आयोग के दिशानिर्देश अनुसार गुरूवार को जिला सचिवालय के सभागार में दिव्यांग जनों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया व चुनाव के दौरान उनकी क्या- क्या जिम्मेदारियां होगी अवगत कराया गया। हर विधान सभा क्षेत्र में एक एक पिंक बुथ भी बनाया गया है जिस पर पीडब्लयू डी को नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो कर्मचारी चुनाव में डयूटी देगे उन्हें फार्म 12डी भरना जरूरी है। वे 23 मई तक जमा करा सकते है।
उन्होंने बताया कि पीडब्लयूडी व 85 की आयु वाले बुर्जगों के लिए 18 मई को वोटिंग का प्रावधान है। 30 के करीब बुर्जग चिन्हत हुए है। जो घर से ही मतदान की सुविधा का लाभ लेंगे। बूथो पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। इसका भी बुर्जग लाभ ले सकते है। इस मौके पर बीआरसी विक्रम सहरावत ने उपस्थित दिव्यांग जनों व महिलाओं को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया।

Comments