Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


भैंस चोर व खरीददार गिरफ्तार. चोरी की एक भैंस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव राणा माजरा से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा भैंस खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सनौली रोड पर तामशाबाद यमुना बंधा के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सादिक पुत्र जीशान निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने भाई शोएब व गांव निवासी शाहरूख व गुलफाम के साथ मिलकर 21 फरवरी की रात गांव राणा माजरा में पशु बाड़े से 2 भैंस व 1 कटड़ा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना सनौली में अयूब पुत्र सलीमु निवासी राणा माजरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरीशुदा एक भैंस अपने रिश्तेदार अलीशान निवासी जलालपुर द्वितीय को 30 हजार रूपये में व एक भैसं व कटड़ा को यूपी के अमरोह में लगी पीठ में ले जाकर 70 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी अलीशान को गांव जलालपुर द्वितीय से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक भैंस बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया उन्होंने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए साजिश रच भैंस चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि चोरीशुदा एक भैंस बरामद कर पुलिस ने वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी अलीशान को न्यायायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी सादिक को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments