नशा सप्लायर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लाई पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम.
-पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में नशा तस्करों की चेन को तोड़ने में जुटी पानीपत पुलिस
BOL PANIPAT:23 अगस्त 2023 , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने राजस्थान के जिला भिलवाड़ा के गांव सोपरा निवासी नशा सप्लायर आरोपी जगदीश को भीलवाड़ा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 17 मई को जीटी रोड पर बीबीएमबी फ्लाई ओवर पुल के नीचे राजस्थान निवासी तीन नशा तस्करों ताराचंद निवासी बलडोदा अलवर, अमित निवासी भराला सीकर व युगल निवासी नीमका सीकर राजस्थान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 1.240 किलो ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अफीम राजस्थान के भिलवाड़ा जिला के गांव कांदा निवासी भरेहूलाल से 1.40 लाख रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था।
पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को 18 मई को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से आरोपी तारांचद व युगल को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था व आरोपी अमित को पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर नशा सप्लायर भरेहूलाल को राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के गांव कांदा से गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी नशा सप्लायर भरेहूलाल ने राजस्थान के सोइपुरा निवासी जगदीश से उक्त अफीम 1 लाख रूपए में खरीद कर अमित, ताराचंद व युगल को 1.40 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपी भरेहूलाल ने नशा बेचकर हासिल की नगदी में से 1 लाख रूपए जगदीश को दे दिए थे व 30 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने आरोपी भरेहूलाल के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी अमित व भरेहूलाल को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नशा सप्लायर जगदीश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नशा सप्लायर आरोपी जगदीश की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने मंगवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी जगदीश को राजस्थान के भीलवाड़ा से काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भरेहुलाल को उक्त अफीम बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी जगदीश ने अफीम बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। बचे 5 हजार रूपए आरोपी के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी जगदीश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments