Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा व इसराना विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2024 Tags: , , , , ,

-अपनी डयूटी के प्रति ईमानदारी व सजगता दिखाए पीठासीन अधिकारी  

BOL PANIPAT , 17 मई। लोकसभा आम चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार को आर्य शिक्षण संस्थान के परिसर में इसराना व समालखा विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समालखा विधानसभा के लिए एआरओ एवं एसडीएम अमित कुमार ने पीओ और एपीओ को ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के संचालन के बारे में समझाया और मौके पर ही हैण्डस ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। अमित कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतदान सम्पन्न करवाने के लिए यह आवश्यक है कि मतदान से पूर्व की भी तैयारियों और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया जाए।
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी को भरने से पहले सभी प्रश्नों का उत्तर धैर्यपूर्वक एवं सोच-समझकर भरें। यह एक जिम्मेदारी भरा कार्य है जिसमें कोई भी कोताही सहन नही की जाएगी। चुनाव को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करवाना हम सबका दायित्व है। इसलिए चुनाव की सारी प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जाए।
इसराना विधानसभा की एआरओ एवं एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि भय मुक्त चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए पीठासीन अधिकारियों के दायित्व, कर्तव्य, ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, मतदान सामग्री एवं मतदान समाप्ति के बाद किए जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से समझाया।
ज्योति मित्तल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। अगर किसी को भी चुनाव से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह 1950 टोल फ्री नम्बर पर सूचना प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, निर्वाचन विभाग की नायब तहसीलदार सुदेश राणा भी उपस्थित रही।

Comments