Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट एनसीआर कॉलेज के 18 छात्र-छात्राओं को जॉब मिली. सफलता का जश्‍न मनाया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा- पाइट एनसीआर कॉलेज के 18 छात्र-छात्राओं की विभिन्‍न कंपनियों में नियुक्ति हो गई। कॉलेज में छात्रों ने जश्‍न मनाया। कॉलेज मैनेजमेंट ने सभी के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना भी की। सचिव सुरेश तायल व वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि टाटा, वेव टैक्‍स, रिवेरा, एंब्रेन इंडिया, एकेडमोर, साहिब इंटरनेशनल में छात्र-छात्राओं की प्‍लेसमेंट हुई है। छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज में समय-समय पर इंडस्‍ट्री आधारित ट्रेनिंग कराई जाती है। छात्रों को इंडस्‍ट्री ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। इससे पढ़ाई करते हुए ही स्‍टूडेंट्स की समझ विकसित हो जाती है। कंपनी में तुरंत जॉब मिल जाती है। छात्रों का कॉलेज में स्‍वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन हरिओम तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, प्रिंसिपल डॉ.दीपक राज, डॉ.श्‍वेता सरोहा, पारुल मिश्रा, डॉ.मीनाक्षी, प्‍लेसमेंट कोर्डिनेटर सौरभ मौजूद रहे।

Comments