चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 मई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड पर बबैल नाका के पास दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवा व रोहन निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली रोड बबैल नाका के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शिवा पुत्र दिलबाग व रोहन पुत्र रणजीत निवासी उग्राखेड़ी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 20 मई की रात गांव उग्राखेड़ी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अनीत पुत्र इंद्रसिंह निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments