Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने सिद्धार्थ नगर फाटक के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उमेश निवासी अक्सौली एटा यूपी हाल संत नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गाबा कॉलोनी की और से पैदल सिद्धार्थ नगर फाटक की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान उमेश पुत्र चरण सिंह निवासी अक्सौली एटा यूपी हाल संत नगर पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। उक्त अवैध देसी पिस्तौल उसने शौक पूरा करने के लिए करीब दो महीने पहले अपने एक जानकार से 5 हजार रूपए में खरीदा था। दोस्तों में रोब दिखाने के लिए आरोपी उमेश पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी उमेश के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वीरवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments