Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गुप्ता टेक्सटाइल में लगी आग.

By LALIT SHARMA , in Business , at June 9, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT : पानीपत सेक्टर 25 स्थित  गुप्ता टेक्सटाइल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना  नाइट ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने मालिक को दी। मालिक ने तुरंत दमकल को फोन कर सूचना दी । सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वही, मालिक के अनुसार उसका काफी नुकसान हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार हुड्‌डा सेक्टर 25 में गुप्ता टेक्सटाइल नाम से इंडस्ट्री में आग लगी थी।  सुबह करीब साढ़े 4 बजे आग  लगी। उस वक्त इंडस्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। जिसमें हादसे के बारे में मालिक को बताया। सूचना मिलते ही मालिक राम निवास गुप्ता खुद मौके पर पहुंचा।साथ ही दमकल को भी सूचित किया। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने बारी-बारी 3-3 चक्कर यानी कुल 18 चक्कर लगा कर 3 घंटे में मआग पर काबू पाया ।गुप्ता टेक्सटाइल 2000 वर्ग गज में बनी हुई है। जिसमें कारपेट  का मुख्य तौर पर काम होता है। यहां से बना  कारपेट  एक्सपोर्ट होता है। आग, इंडस्ट्री के पहले तल पर लगी थी। आगजनी में माल, मशीनरी, बिल्डिंग का काफी नुकसान हुआ है। यहां रखी मशीनरी भी विदेशी थी। वहीं, आग को पूरी तरह फैलने से रोकने के लिए दमकल ने लगातार पानी की बौछार की।

Comments