Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम एवं हिन्दी प्रतियोगिताओं का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Business , at January 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जनवरी , 2023, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 10 जनवरी 2023 को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए राजभाषा जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम एवं आशुभाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख की गरिमामय उपस्थिति में किया गया ।  कार्यक्रम में आई बी कॉलेज पानीपत से सहायक हिन्दी प्रोफेसर डॉ. शर्मिला यादव को आमंत्रित किया गया था । उनके द्वारा हिन्दी भाषा के माध्यम से “विद्यार्थियों को हिन्दी सिखाने से लेकर कार्यालय में हिन्दी काम-काज विषय पर चर्चा की गई ।“ कार्यक्रम स्थल पर सभी मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये कार्यकारी निदेशक महोदय ने कहा कि “ विश्व हिन्दी दिवस मनाना हमारे लिए गर्व की बात है । हिन्दी अनुवाद की नहीं बल्कि संवाद की भाषा है । हिन्दी अपने लचीले एवं सरल स्वभाव के कारण अन्य भाषाओं के शब्दों को अपने में समाहित करती हुई आगे बढ़ती रहती है ।“

विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आशुभाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उपस्थित चन्दन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त), शर्मिला यादव प्रोफेसर आई बी कॉलेज ने प्रतिभागियों को उनके विषय पर शुद्ध हिन्दी में बोलने, उनके  आत्मविश्वास और तय की गई अधिकतम समय सीमा के आधार पर विजेताओं का नाम घोषित किया  । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक हिन्दी प्रोफेसर डॉ. शर्मिला यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एवं कहा कि : “विश्व हिन्दी दिवस हमारे लिए एक पावन  दिवस है । यह एक मौका जब हम सभी एक प्लेटफॉर्म पर हिन्दी के माध्यम से जुड़ते है और हिन्दी कार्यान्वयन को बढ़ाने का संकल्प लेते है । “

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं खुले सत्र के दौरान चर्चा-परिचर्चा में हिस्सा लेकर अपने सुझाव भी दिये । इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति उत्साह बढ़ाना एवं उन्हें हिन्दी में काम करने के लिए प्रेरित करना है ।

Comments