मारपीट व चोट मारने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 12 जून 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने भैसवाल गांव के नजदीक स्थित वेस्ट गौदाम के मालिक व उसके पड़ोसी से मारपीट व चोट मारने मामले में तीसरे आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय उर्फ बिल्लू निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी संजय व अंकुश निवासी हरिनगर व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में रवि पुत्र रामेहर निवासी कुटानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने भैसवाल गांव में कपड़े के वेस्ट का गौदाम कर रखा है। 8 मई को वह और उसको पड़ोसी विजय निवासी पूठर गौदाम के बाहर कुर्सियों पर बैठ कर बातचित कर रहे थे। तभी अक्षय जैन निवासी रेलवे फाटक अपने साथ तीन लड़कों को लेकर वहा आया और उसको गोली गलौच करने लगा। विजय ने समझाया तो अक्षय जैन साथियों के साथ वहा से चला गया। अक्षय जैन से उसे करीब 10 लाख रूपये लेने थे। अक्षय जैन ने 3 लाख रूपये का कच्चा माल देकर बाकी पैसे देने से मना कर रहा था।
करीब 15 मिनट बाद अक्षय जैन दौबारा 8/9 लड़कों को साथ लेकर आया सभी लाठी, डंडे व रॉड से लैस थे। आरोपियों ने आते की उसके व विजय के उपर लाठी, डंडो से़ हमला कर दिया। उन दोनों को हाथ, पैर पर चोट मारने के साथ ही उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। जेब में रखे 24 हजार रूपये भी नही मिले। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।
रवि की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments