Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद सादिक निवासी इमाम साहब मोहल्ला के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान विकास नगर में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक विकास नगर गली नंबर एक में अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने गली में खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद सादिक पुत्र जाकिर हुसैन निवासी इमाम साहब मोहल्ला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 12 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 7 महिने पहले यूपी के कैराना में एक अज्ञात युवक से 8 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments