भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सलूजा के नेतृत्व में भंडारा लगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद।
BOL PANIPAT : 23 जून ,भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था भारत के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी दी थी परंतु जम्मू। एवम कश्मीर की रियासत के विलय का जिम्मा तत्तकालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का था उन्होंने 370 लागू कर जम्मू कश्मीर का पूर्ण विलय भारत पूरी तरह से नहीं होने दिया जिसकी देश को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी ।ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने वार्ड 17 के आजाद नगर के राधाकृष्ण मंदिर के बाहर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश ,एक प्रधान ,एक विधान तथा एक निशान के लिए जेल की यातनाएं सहतें हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।
उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय किया तथा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्वप्न एक देश एक प्रधान ,एक विधान तथा एक निशान के स्वप्न को पूरा किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सलूजा के नेतृत्व में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उनके बलिदान दिवस पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया तथा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा ने कहा की नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में जी।ट्वेंटर का सफल आयोजन कर तथा हाल हीं में कश्मीर योग दिवस मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को बड़ा तथा दुश्मन देशों को कड़ा संदेश दिया। प्रधान मंत्री मोदी की उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर मुख्य रूप भाजपा राष्ट्रीय , जिला भाजपा अध्यक्ष अनुसूचित जाति मार्च रविंद्र तुषामढ़, भाजपा जिला मंत्री सुनील कंसल,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी पर्यावरण विभाग रमेश सैन अहरिया,जिला।प्रभारी सोशल मीडिया भाजपा किसान मोर्चा तरुण पसरीजा, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा अंकुर मलिक,, सतीश सहगल,जगबीर आर्य,नरेंद्र आजाद, सुरेश रावल दीपक मल्होत्रा, नवीन मलिक जतिन झोका,, रामनिवास सैन, मेहर सिंह ,राजेन्द्र सैन, बिजेंद्र वर्मा,कुलदीप स्वामी,कुलदीप रोहिला,जितेन्द्र रोहिला बलवान सरोहा,जसमेर शर्मा, बलवान सरोहा, दिनेश शर्मा, सतपाल मलिक प्रदीप जोगी आदि मौजूद रहे।

Comments