हरियाणा बोलेगा वंदेमातरम : महीपाल ढांडा
BOL PANIPAT : आज चन्द्रशेखर आजाद बलिदान दिवस पर पानीपत ग्रामीण विधानसभा में रोड़ धर्मशाला मे पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंच भारत माता के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश के कई क्रांतिकारी वीर-सपूतों की याद आज भी हमारी रुह में जोश और देशप्रेम की एक लहर पैदा कर देती है. एक वह समय था जब लोग अपना सब कुछ छोड़कर देश को आजाद कराने के लिए बलिदान देने को तैयार रहते थे।

वीरता और पराक्रम की कहानी हमारे देश के वीर क्रांतिकारियों ने रखी थी वह आजादी की लड़ाई की विशेष कड़ी थी जिसके बिना आजादी मिलना नामुमकिन था.देशप्रेम, वीरता और साहस की एक ऐसी ही मिशाल थे शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद. 25 साल की उम्र में भारत माता के लिए शहीद होने वाले इस महापुरुष के बारें में जितना कहा जाए उतना कम है. आज ही के दिन साल 1931 में चन्द्रशेखर आजाद शहीद हुए थे.
उन्हीं की याद में आज भाजपा ने हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित करके उनके श्रद्धाजंलि दी ।
इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी मेयर रविन्द्र फुले ,मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,नरेंद्र बिंझौल,संजय त्यागी,समाजसेवी हरपाल ढांडा, शिवकुमार शर्मा,सुरेन्द्र परुथी, अनिल बजाज,पवन राणा,बिट्टू सरदार,कृष्ण आर्य,मालती अरोड़ा,सुरेश गुम्बर, राजपाल हरिनगर,अमित राणा ,कपिल राणा के साथ अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Comments