Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सैनी के संग विधायक प्रमोद विज ने अयोध्या में किए राम लला के दर्शन

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 24, 2024 Tags: , , , , ,

बोले:- 500 साल पूराना हिंदुओं का सपना हुआ पूरा हुआ I

BOL PANIPAT :- बीते सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री मंडल एवं भाजपा विधायकों के साथ अयोध्या विशेष विमान से जा कर दर्शन किए, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने भी रामलला के दर्शन कर विश्व मंगल की कामना की, विधायक ने बातचीत में कहा कि 500 साल पुराने संघर्ष की सफ़लता के प्रतीक अयोध्या के राममंदिर के दर्शन कर अभिभूत हू I विधायक ने अयोध्या में हुए भव्य विकासात्मक कार्यो की भी तारीफ की एवं राममंदिर के संघर्ष में शहीद हुए कार सेवकों को नमन किया।

Comments