डॉ भीमराव अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
BOL PANIPAT : 6 दिसम्बर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक स्थित स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीकाराम सखुन हाल में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डाक्टर भीमराव अम्बेडकर अमर रहे, देश का संविधान जिंदाबाद, आदि नारों के बीच सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट, भूपेन्द्र कश्यप, सतीश पंवार, मोहम्मद शमीम, कृष्ण गिरी, सतीश यादव, सीता राम, राधेश्याम आदि ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये।

Comments