Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


गांव निज़ामपुर में सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की टीम द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 13, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 13 जुलाई । विकास कार्यो और कल्याणकारी नितियों का प्रचार करने के लिए सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव निज़ामपुर में विभाग की टीम द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान भजनो व नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का बखान के अलावा विभिन्न योजनाओं का भी प्रचार किया जा रहा है। इसके तहत सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक परियोजनाओं का गांव-गांव पहुंचकर लोक गीतों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Comments