चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कल लेंगी प्रशिक्षण– उपायुक्त
BOL PANIPAT : 25 अक्टूबर–पंचायती राज संस्थाओं के तहत कराए जा रहे पंचायत के चुनाव में पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग निर्धारित की गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी खंडों में अलग अलग स्थानों पर पोलिंग पार्टियों को चुनाव को लेकर बुधवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पानीपत खंड में यह ट्रेनिंग आर्य पीजी कॉलेज जबकि मतलौडा खंड की ट्रेनिंग एसडी आर्य महाविद्यालय में , इसराना खंड की ट्रेनिंग एसडी विद्या मंदिर में, समालखा खंड की यह ट्रेनिंग वैश्य कन्या महाविद्यालय में, बापौली खंड की ट्रेनिंग आर्य माध्यमिक विद्यालय में और सनोली खुर्द से संबंधित ट्रेनिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापरा समालखा में दी जाएगी।

Comments