Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ 26वां स्थापना दिवस मनाया.

By LALIT SHARMA , in Business , at July 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 13 जुलाई, 2024, इंडियनऑयल की प्रमुख और सबसे बड़े एकीकृत पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी), ने 12 जुलाई 2024 को उत्साह और जोश के साथ अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया। इस शुभ अवसर पर जारी अपने  संदेश मे एम एल डहरीया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने अपने सभी सहयोगियों एवं उनके परिजनों को पीआरपीसी  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।  

सेंथिल कुमार एन, निदेशक (पाइपलाइंस) अतिरिक्त प्रभार निदेशक (रिफाइनरी),  ने रिफ़ाइनरी मुख्यालय, दिल्ली से वर्चुअली जुड़ कर पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के 26वें स्थापना दिवस समारोह की बधाइयाँ दी। उन्होंने ईडी और आरएच, एम. एल. डहरिया के नेतृत्व में PRPC टीम को बधाई दी। समारोह में रिफाइनरी मुख्यालय और पानीपत रिफाइनरी ने वर्चुअली जुड़ कर एक साथ केक कटिंग करके पीआरपीसी दिवस मनाया। 

कार्यक्रम का आयोजन पानीपत नेपथा क्रेकर के मुख्य कंट्रोल रूम में हुआ । श्री एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने, मुख्य-महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारियों, अधिकारी संघ एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीआरपीसी शपथ दिलाई। उन्होने इस शपथ के द्वारा पीआरपीसीएन्स से पीआरपीसी परिसर को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पण, दृढ़ता और जुनून के साथ अपना काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस शुभ अवसर पर एस एम वैद्य ,अध्यक्ष, इंडियन ऑयल और सेंथिल कुमार एन निदेशक (पाइपलाइन) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (रिफ़ाइनरी) ने पीआरपीसीएन्स को संदेश के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान, एस के गुप्ता, अध्यक्ष आईपीआरईयू तथा आशुतोष पांडे, सचिव, आईओओए ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और सभी से एकजुटता की भावना के साथ काम करने और कड़ी मेहनत करने की अपील की ताकि पीआरपीसी का झंडा हमेशा ऊंचा बना रहे। ।

इस महान दिन पर संबोधित करते हुए एम एल डहरिया ने पिछले वर्ष से लेकर अभी  तक हुए अनुकरणीय कार्य तथा कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां पीआरपीसी  की महान टीम के काम के प्रति उत्साह और जुनून को दर्शाता है उन्होंने इंडियन ऑयल की स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में PRPC की भूमिका पर प्रकाश डाला। एम. एल.डहरिया ने गर्व के साथ उल्लेख किया कि हम पीआरपीसीएन्स न केवल हरित और स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि इंडियन ऑयल के इस वर्ष की थीम “हरित संकल्प पर अमल” को भी प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दिन पर, अपने महान और दूरदर्शी पूर्ववर्तियों, जिन्होंने पीआरपीसी के झंडे को ऊंचा रखने और कॉम्प्लेक्स को इंडियन ऑयल का महान रत्न बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। आगे कहा कि इस शुभ और विशेष दिन पर वह सभी बधाई के पात्र हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इसकी सफलता की विशाल यात्रा से जुड़े रहे हैं।

दिनभर के उत्सवओं की आगाज पीआरपीसी टाउनशिप में प्रभात फेरी से हुआ, जिसे एम. एल. डहरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मुख्य-महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक रेस्टोरेंट और डिपार्टमेंटल स्टोर का उद्घाटन किया। दोपहर में, रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें एम. एल. डहरिया ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अपने 26वें स्थापना दिवस पर, पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (PRPC) ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण में सुधार के लिए इंडियन ऑयल के मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, पीआरपीसी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख श्री एम. एल. डहरिया ने 12 जुलाई 2024 को खोराखेड़ी गांव में नव निर्मित ड्रेन का उद्घाटन किया। यह पहल गाँव मे रोग संचरण को कम करने और भूजल को प्रदूषण से बचाने में मदद करेगी। इस कार्य से खोराखेड़ी के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, जिससे गाँव वासियो को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। खोडा खेड़ी गांव के निवासियों ने इस पहल के लिए आईओसीएल टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों को तहे दिल से सराहा।

दिन के अंत में, पीआरपीसी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था, जिसमें डीपीएस स्कूल के छात्रों और अन्य लोगों ने विभिन्न नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई।

Comments