Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को घर से बुलाकर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त कार व देसी पिस्तौल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 17, 2024 Tags: , , , , ,

-शराब पीने के दौरान छोटे भाई के साथ हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए बड़े भाई पर जानलेवा हमला किया था

BOL PANIPAT : 17 जुलाई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने तहसील कैंप के कृष्णा नगर निवासी युवक के साथ हुई कहासुनी के बाद उसके बड़े भाई को घर से बुलाकर पिस्तौल से गोली मारकर जानलेवा हमला करने मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार देर शाम समालखा में मन्नत ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकुश मनोचा व हिमांशु निवासी भगत नगर व अमनदीप उर्फ रानी निवासी तेज कॉलोनी तहसील कैंप के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकुश ने धर्मेद्र के साथ शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश रखते अपने साथी आरोपी हिमांशु व अमनदीप के साथ मिलकर धर्मेंद्र के बड़े भाई दीपक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की देर शाम आरोपी अंकुश व हिमांशु टोल प्लाजा के नजदीक सागर ढाब के पास धर्मेंद्र के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान अंकुश की किसी बात को लेकर धर्मेंद्र के साथ कहासुनी हो गई। देर रात धर्मेद्र अपने घर चला गया। आरोपी अंकुश ने इसकी रंजिश रखते हुए साथी आरोपी हिमांशु व अमनदीप उर्फ रानी के साथ मिलकर देर रात धर्मेद्र के बड़े भाई दीपक को फोन कर कहासुनी के बारे बातचित करने के लिए घर से बुलाया और सेक्टर 6 में उसके उपर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।
आरेापियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार व एक देसी पिस्तौल बरामद कर बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी हिमांशु व अमनदीप को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी अंकुश मनोचा को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

यह है मामला

थाना सेक्टर 13/17 में तहसील कैंप के कृष्णा नगर निवासी दीपक पुत्र अवतार ने 13 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तहसील कैंप के भगत नगर का अंकुश मनोचा उसके छोटे भाई धर्मेंद्र का दोस्त हैं। धर्मेद्र की अंकुश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर रात अंकुश मनोचा का फोन आया और उसके भाई के साथ हुई कहासुनी बारे बातचित करने के लिए उसे तहसील कैंप में जट्टू चौक पर आने की बात कही। वह अकेला जट्टू चौक पर पहुंचा तो एक आई 20 कार में अंकुश मनोचा, रानी और उसका एक साथी बैठा था। उसको गाड़ी में बैठा लिया और सेक्टर 6 में ले गए। कार की खिड़की लाक कर दी और कहने लगे अपने भाई धर्मेंद्र को यहा बूला। उसने यह कहते हुए मना कर दिया की तुमने और धर्मेद्र ने काफी शराब पी रखी है। इसलिए दिन में बैठकर मामले को सुलझा लेंगे। अंकुश मनोचा गाड़ी से नीचे उतर गया उसकी साइड की खिड़की लॉक होने की वजह से वह गाड़ी में ही बैठा रहा। अंकुश ने जान से मारने की नियत से उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली हाथ से निकलकर छाती में बाए तरफ लगी और पीठ से होकर निकल गई। तीनों आरोपी उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में छोड़ गए और जाते हुए धमकी देकर गए की किसी तो बताया तो जान से मार देंगे। थाना सेक्टर 13/17 में दीपक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments