शहर में दो अलग-अलग स्थान पर जुआ खेलते पांच युवक काबू। दांव पर लगी 13300 रूपए की नगदी व दो जोड़ी ताश के पत्ते बरामद
BOL PANIPAT : 5 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दो अलग-अलग स्थान से पांच युवकों को जुआ खलते हुए काबू किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगी 13300 रूपए की नगदी व दो जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में गैम्बलिग एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो अज्ञात युवक सैक्टर 6 में देवीलाल पार्क के सामने ताश के पत्तों पर पैसे दांव पर लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों आरोपी युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुए में दाव पर लगी 8800 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शुभम पुत्र राजेंद्र निवासी देशराज कॉलोनी व आशु पुत्र विनोद निवासी हनुमान कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया इसी प्रकार सीआईए वन की एक दूसरी टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए टीडीआई में पार्क के सामने जूआ खेल रहे तीन आरोपी मुकेश पुत्र रमेश चंद्र निवासी घूप सिंह नगर, नूर नवाज पुत्र ताजिम राज निवासी विकाश नगर पानीपत व विजय पुत्र दलबीर निवासी ढ़राहणा गोहाना सोनीपत को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुए में दाव पर लगी 5500 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।

Comments