केजरीवाल की 5G गारंटी के साथ शुरू हुई परिवार जोड़ो नुक्कड़ सभा.
-फ्री शिक्षा स्वास्थ्य बिजली महिला 1000 रुपये व रोजगार मुख्य मुद्दे : सुखबीर मालिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी चुनावी मोड पर, केंद्रीय नेतृत्व के अधिष्ठान अनुसार हर विधानसभा में वार्ड और गांव में हर चौक चौराहे पर पदाधिकारी और एवं कार्यकर्ताओं को लेकर परिवार जोड़ो नुक्कड़ सभा की जा रही है। इसी क्रम में कल वार्ड 12 हाली कॉलोनी जीत नगर बलजीत नगर विद्यानंद कॉलोनी जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा की गई। नुक्कड़ सभा में केजरीवाल की 5 गारंटी के बारे में जनता को बताया गया.
1. गारंटी सबको मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली ।
2.सबको अच्छा इलाज वह भी मुफ्त होगा।
3.सरकारी स्कूल अच्छे किए जाएंगे और बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
जरूरत पड़ने पर नीट अन्य कोर्स को भी फ्री करवाया जाएगा।
4.सभी 18 साल से अधिक महिलाओं को 1000 रु प्रति महीना सम्मान राशि दी जाएगी।
5. हरियाणा सरकार में 2 लाख सरकारी पद खाली है हम अभी पार्टी की सरकार बनने पर उनको भरा जाएगा और रोजगार का संकट को दूर किया जाएगा।
यह सभी बातें हैं हर नुक्कड़ सभा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने जनता को बताई। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए झाड़ू के निशान पर बटन दबाने के लिए अपील की। इस मौके पर टीम सुखबीर मालिक देवेंन सलूजा होशियार सिंह अमित नोहरा, बाबू राम गोयल राजीव कंसल देवेंन बंसल, प्यारे लाल गुप्ता, व बहुत से साथी मौजूद रहे।

Comments