भाजपा सरकार आने पर दो लाख युवाओं को”बिना पर्ची, बिना खर्ची” पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी: महीपाल ढांडा
BOL PANIPAT: 20 सितंबर, प्रदेश में भाजपा की नायब सैनी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है और तीसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार दो लाख युवाओं को “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के पक्की सरकारी नौकरी देगी। आज गांव दीवाना, खलीला, हड़ताडी, डाहर,ब्राह्मण माजरा, जाटल, आसन्न कलां, विर्क नगर, ज्योति कालोनी और दत्ता कालोनी में भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में नौकरी बिकती थी या विधायक, मंत्री के रिश्तेदारों को नौकरी दी जाती थी। गरीब व्यक्ति का तो सरकारी नौकरी पाना एक सपना ही रह गया था। हमारी सरकार ने कांग्रेस के इस खेल को बड़ी सख्ती से बंद किया और आज समाज का अंतिम व्यक्ति भी अपनी मेहनत और योग्यता से सरकारी नौकरी पा रहा है। ढांडा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कल जारी संकल्प पत्र में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रू महीना सम्मान स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही महिला सशक्तिकरण की हिमायती रही है। इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार ने कार्यपालिका में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है।
ढांडा ने पानीपत ग्रामीण क्षेत्र बारे कहा कि 2014 में मै जब विधायक बना तो गलियां कच्ची थी जिनमें बड़े बड़े गड्ढे थे और दूषित पानी बुदबू व बीमारियां फैलाता था। हमने सत्ता में आकर सभी गलियों को पक्का किया, हर घर में पीने के पानी का नल पहुंचाया और दूषित पानी की निकासी के लिए सीवर बिछाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में तो विकास कागजों तक ही सीमित था। कागजों में ही टेंडर हो जाता था तथा पेमेंट हो जाती थी, धरातल पर कुछ नहीं होता था। हमने हर गली, हर पोल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की। ढांडा ने किसानों बारे कहा कि जितनी चिंता भाजपा सरकार ने किसानों की है उतनी किसी भी सरकार ने नहीं की है। आज हरियाणा सरकार 24 फसलें एम एस पी पर खरीदती है जो कि देश में कोई सरकार नहीं खरीदती। हुड्डा सरकार ने तो मुआवजे के नाम पर दो और पांच रू के चेक देकर किसानों से भद्दा मजाक किया था, हमारी सरकार ने अन्न दाता को सीधे उनके खाते में मुआवजा देने की व्यवस्था की। ढांडा ने कहा कि कांग्रेस का असली घोषणा पत्र तो किसानों को अधिग्रहण का डरावा देकर उनकी जमीनों को सस्ते दाम में खरीद कर मोटा मुनाफा कमाना है। ढांडा ने किसानों का आह्वाहन किया कि वे एकजुट होकर इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दे और विकास की प्रतीक भाजपा की सरकार हरियाणा में बनाएं।
इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र लाला,कर्ण सिंह ,कुलदीप कुमार,मोहित शर्मा, सुखबीर,रामकुमार ख़लीला,अंकित,पप्पू ,गोपी, प्रदीप,गुरमीत पूर्व सरपंच,सुरेश, मनजीत डाहर,रामफल,जयभगवान, निमसिंह ,पवन पहलवान, बृजेश मास्टर,सोनू, जयसिंह जाटल,सज्जन ,जोगिंदर,ऋषि ,जोगी सरपंच आसन ,मनीष ,सोनी,रविन्द्र मास्टर,प्रदीप ,प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Comments