Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में कल (11 अगस्त) होने जा रहा है विराट संत सम्मेलन।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 10, 2024 Tags: , , , , ,

-कार्यक्रम का विषय रहेगा राष्ट्रीय विकास की नींव- धर्म

BOL PANIPAT : 10 अगस्त, जानकारी देते हुए जी.आर.सी. निदेशक बीके भारत भूषण भाई ने कहा कि थिराना स्थित इस रिट्रीट सेंटर में कल प्रातः 11:00 बजे देशभर से अनेक संत महात्मा पधार रहे हैं। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर (सहारनपुर), महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास (अंबाला कैंट), महामंडलेश्वर स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती (अंबाला कैंट), आचार्य श्री परमानंद (मध्य प्रदेश), डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा (कुरुक्षेत्र) और ब्रह्मा कुमारीज के हेडक्वार्टर माउंट आबू से बीके रामनाथ आदि पधार रहे हैं। इसके अलावा जिले भर से हजारों की संख्या में बीके सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

Comments