समाधान शिविर में आने सभी समस्याओं का समाधान निश्चित – एसडीएम मनदीप सिंह
-मंगलवार को शिविर में 187 समस्याएं प्राप्त हुई.108 का मौके पर समाधान किया गया.
-ज्यादातर समस्या परिवार पहचान पत्र से संबंधित मिली
-शिविर के प्रति लोगों में बढ़ रही जिज्ञासा।
BOL PANIPAT ,13अगस्त। राज्य सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने को लेकर जिले भर में आयोजित किया जा रहे जनता समाधान शिविर का मंगलवार को जगह में बदलाव किया गया। मंगलवार को यह समाधान सिविल अतिरिक्त उपाय डॉक्टर पंकज यादव के कार्यालय में लगाया गया जहां अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनावे मौके पर समाधान करने का प्रयास किया।
समाधान शिविर में 187 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसमें 108 का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में ट्रिपल पी की सबसे ज्यादा 109 समस्याएं आई पुलिस विभाग से संबंधित भी 22 समस्याएं विभिन्न लोगों द्वारा रखी गई।
26 समस्याएं पेंशन से संबंधित मिली।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निदान करने को लेकर यह शिविर लगाए जा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर शिविरों में पहुंच रहे हैं । ज्यादातर समस्याओं का मुख्यालय पर निदान किया जा रहा है । जो समस्याएं बच जाती हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है ।उनका भी समाधान निश्चित है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार रोजाना शिविर की समस्याओं को लेकर समीक्षा भी की जाती है। इस मौके पर निगम संयुक्त कमिश्नर मनी त्यागी,सिविल सर्जन जयंत आहूजा, डीएफएससी नीतू, डी आर ओ रणविजय सुल्तानिया, शुगर मिल के चीफ इंजीनियर राजकुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments