समस्याओं के समाधान से आम जन में सरकार के प्रति बढ़ रही विश्वास की लहर: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-उपायुक्त ने आम जन से दैनिक जीवन में मोटे अनाज के उपयोग करने का दिया सुझाव
-अधिकारी अपने कार्यालयों में भी दे साफ -सफाई पर विशेष ध्यान
-समाधान शिविर में मंगलवार को पहुंची 123 समस्याएं , उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT , 7 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जनता की समस्याओं के तत्काल हो रहे समाधान से सरकार के प्रति आम जन में विश्वास की लहर है। सरकार की आम जन की नजर में बेहतर छवि बन रही है। लोग समस्याओं को लेकर जनता दरबार में जिस उम्मीद के साथ पहुंचते हैं उनकी उम्मीद पर जनता दरबार खरा उतर रहे हैं।
उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि आम नागरिक वहीं समस्याएं लेकर पहुंचे जिनका समाधान शिविर से सीधा संबंध है। अधिकारी भी इस बात पर जोर दे की आम जन को कोई तकलीफ ना हो व समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान हो। समस्याओं के समाधान में ही सबका हित है। लोगों को राहत मिलती है व जिन लोगों की समस्याओं का समाधान होता है वे दुआएं देते हैं।
उपायुक्त ने खास तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिये की वे अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। कार्यालयों को साफ सुथरा रखें। जहां-जहां सफाई का अभाव है वहां-वहां बिमारियों के फैलने की प्रबल संभावनाएं बन जाती हैं। उपायुक्त ने कहा कि वे शीघ्र ही कार्यालयों का निरीक्षण करके साफ सफाई का जायजा लेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिये व सर्दी के अनुकूल वस्त्र व खान-पान का ध्यान रखना चाहिये। सर्दी में मोटे अनाज का सेवन करना बेहतर है। मोटे अनाज में फाइबर की मात्रा मनुष्य के पाचन तंत्र को दुरस्त रखती है। इनमें आयरन और कैल्सियम की मात्रा भी भरपूर पायी जाती है। इनके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा नियंत्रित रहती है।
उपायुक्त ने मोटे अनाज के फायदों को गिनाते हुए बताया कि हमें इनका प्रयोग मौसमानुसार करना चाहिये व दैनिक भोजन में दलिया, खिचड़ी, रोटी आदि बनाकर कर सकते हैं। हड्डियों की मजबूती,कैल्शियम की कमी से बचाव, पाचन दूरुस्त करने में मदद,वजन को कंट्रोल रखने में सहायक,एनीमिया का खतरा भी इसके प्रयोग से कम होता है।
शिकायतकर्ता कलीराम ने उपायुक्त से शिकायत की कि उनके मकान के सामने दुसरे तल पर एयरटेल टावर है जिसे वायु प्रदुषण व ध्वनी प्रदुषण होता है। टावर से गर्भवति महिलाओं का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह वासी नारायणा सिंह पार्क ने प्रशासन से अनुरोध किया की उनकी सडक़ की सभी स्ट्रीट लाईटें खराब जिसके कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिये।
एक अन्य शिकायतकर्ता प्रवीन वासी निंबरी ने उपायुक्त से शिकायत की कि उनके घर के उपर से 11 हजार वॉलटेज की बिजली की तार गुजर रही है। गत दिवस उसकी चपेट में आने से मेरे ताऊ के लडक़े को करंट लगा जिसके बाद में दोनों हाथ कट गये व वह जीवन भर के लिए अपाहिज हो गया। उपायुक्त ने बिजली विभाग को अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिये।
एक अन्य शिकायतकर्ता रामगोपाल वासी आसंन कला ने उपायुक्त से शिकायत कि की पंचायत द्वारा उनके खेत के रास्त मेें दिवार बनाई जा रही है जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की अपील की । उपायुक्त ने इस पर संबंधित विभा गाक जांच के लिए कहा।
प्रार्थी सरोजबाला ने प्रशासन से पीएमवाई का लोन दिलवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिये की यदि प्रार्थी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करता है तो उसे लोन दिया जाये। एक अन्य शिकायतकर्ता धर्मपाल वासी डिडवाड़ी ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उनकी लडक़ी का भत्ता अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्हें भत्ता दिलवाने का कष्ट करें। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव,पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, एलडीएम राजकुमार,डीईटीसी पुनित शर्मा, डीईटीसी विरेन्द्र ढूल एक्साइज, निगम कार्यकारी अभियंता गोपाल पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीटीपी सुनील आंतिल, आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ.कृष्ण,डीडीपीओ मनिष मलिक,पशुपालन विभाग के डॉ.अशोक लोहान, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments